फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी कल आएंगे मथुरा, बांकेबिहारी के करेंगे दर्शन; तैयारियों में जुटा प्रशासन

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ रविवार को मथुरा आ रहे हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आने की भी संभावना जताई जा रही है। भाजपाई उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे पहले श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे और वृंदावन के छटीकरा रोड पर अक्षयपात्र में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहीं कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे और पांचजन्य पेक्षागृह में अधिकारियों के बैठक करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वृंदावन आगमन कार्यक्रम को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने शनिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही श्रीबांकेबिहारी का पूजन एवं दर्शन को लेकर मंदिर के सेवायत गोस्वामियों से भी बात की। इसके बाद उन्होंने चंद्रोदय मंदिर में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें