फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पत्नी से विवाद से युवक ने यमुना में लगाई छलांग

बलदेव। थाना बलदेव क्षेत्र के गांव कासिमपुर अजीत सिंह (22) पुत्र ठकुरी सिंह ने पत्नी से विवाद के बाद शनिवार देर रात कंजौली घाट से यमुना पुल से उफनती यमुना में छलांग लगा दी। घटना के करीब 12 घंटे बाद युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस, पीएसी व एसडीआरएफ की तीन टीमें तीन नावों की मदद से तलाश में जुटी हैं, यमुना के तेज बहाव में खोज अभियान में दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों ने बताया अजीत की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व आगरा क्षेत्र की युवती से हुई थी। पत्नी से विवाद चल रहा है, पत्नी मायके में रह रही थी। अजीत पत्नी को वापस लाने के लिए काफी समय से प्रयासरत था, ग्रामीणों ने बताया दो दिन पूर्व उसने एक वीडियो में ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए थे। हालांकि, अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गांव वालों ने बताया शनिवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद अजीत गांव से कंजौली घाट की तरफ चला गया। कुछ लोगों ने उसे रोकने व समझाने का प्रयास किया, वह पकड़ से छूटकर पुल से यमुना में कूद गया। अजीत सिंह जयपुर में एक होटल में निजी नौकरी करता है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना बलदेव पुलिस मौके पर पहुंची। खोज अभियान शुरू कराया। स्टीमर व नावों से गोताखोर यमुना में युवक की तलाश कर रहे हैं। तहसील प्रशासन की टीम राहत व खोज अभियान में मौजूद हैं। थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा ने बताया अजीत सिंह का पत्नी से किसी विवाद होने पर शनिवार देर रात यमुना में कूद गया। यमुना का जलस्तर बढ़ा है, तेज बहाव से परेशानी हो रही है। पीएसी व एसडीआरएफ की तीन टीमें तीन नावों से खोजबीन में जुटी हैं। युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। टीमें लगातार यमुना में तलाश कर रही हैं ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें