यूपी में दसवी और बारवी क्लास के बोर्ड एग्जाम शुरू हो चुके हैं। मंगलवार को सुबह की शिफ्ट में दसवी क्लास के गृहविज्ञान विषय का एग्जाम हुआ,जबकि दूसरी शिफ्ट में 12वी क्लास के हिंदी प्रथम विषय का एग्जाम हुआ। आगरा मंडल के तमाम परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई थी।