सावन के आखिरी सोमवार को मथुरा में रंगेश्वर महादेव के रूप में विराजे भगवान शिव के दर्शन के लिए भी भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी। ये शिव मंदिर बेहद मशहूर है। वहीं सावन के महीने की अगर बात करें तो यहां का वातावरण अद्भुत होता है। आइए दिखाते हैं सावन के आखिरी सोमवार पर यहां का नजारा और बताते हैं इस मंदिर के पीछे की पौराणिक मान्यता।