मथुरा में तेज रफ्तार वैन पलटने से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। वैन में कुल 12 लोग सवार थे। सुरक्षित बचे लोगों ने बताया कि वो लोग फरीदाबाद से जामुन बेचकर वापस हाथरस लौट रहे थे। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से गाड़ी पलट गई।