मैनपुरी के घिरोर में कीचड़ युक्त रास्ता को लेकर कई बार शिकायत करने के वाद समस्या का हल नहीं होने से3 ग्रामीण परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाहिली से जाहरवीर मंदिर बंबा तक जाने वाला 500 मीटर दूरी तक कीचड़ युक्त कच्ची सड़क के बनवाने के लिए ग्रामीण चार बर्ष से बनवाने के लिए कई बार प्रयास किए लेकिन आज दिन तक किसी ने कोई सुनवाई नहीं की जिसके चलते ग्रामीण जयराज सिंह का कहना है। कि कीचड़ युक्त रास्ता के लिए जाहरवीर मंदिर के साथ ग्रामीण को बंबा से शिकोहाबाद मैनपुरी रोड़ पर पहुंचने के लिए निकलना पड़ता है। देखा जाए तो रास्ता के लिए कई बार ग्राम प्रधान ,सचिव के साथ ब्लॉक में शिकायत की गई लेकिन आज दिन तक किसी ने सुनवाई नहीं की गई। ग्रामीण अमर वीर सिंह का कहना है कि कई वर्षों से सड़क के लिए प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण अमरवीर सिंह,मुन्ना लाल,श्याम सुन्दर, गनेश कुमार ,प्रेम सिंह, डम्मर सिंह, तारा चन्द्र,देवेंद्रसिंह, आदि लोगो ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से जांच कराए जाने की मांग की है।