फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ग्रामीणों को मिली डिजिटल लाइब्रेरी और ओपन जिम, डीएम ने किया उदघाटन

मैनपुरी के बेवर विकासखंड के अंतर्गत गांव श्यामपुर भटपुरा में नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद डिजिटल लाइब्रेरी और ओपन जिम का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने फीता काटकर जनसुविधाओं का लोकार्पण किया। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध संसाधनों और पुस्तकों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा को तकनीक से जोड़ना अनिवार्य है। यह डिजिटल लाइब्रेरी गांव के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक आधुनिक मंच प्रदान करेगी। नवयुवकों के लिए तेज इंटरनेट दिया जाएगा। जिलाधिकारी के साथ वीडीओ अजय कुमार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ब्रिजेन्द्र सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, नवीगंज चौकी प्रभारी राज कुमार गौतम के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें