मैनपुरी के बेवर में सोमवार को ब्लॉक सभागार में सीडीओ की अनुमति से दो कंपनियों द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड एवं सिक्योरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के माध्यम से 25 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया। सिक्योरिटी कंपनी के भर्ती अधिकारी प्रिंस ने 15 युवाओं की भर्ती कर तीन जनवरी को ट्रेनिंग सेंटर दिल्ली जाने के लिए कहा। वहीं आयुर्वेदिक कंपनी ने 10 युवाओं को नियुक्त पत्र जारी किया। रोजगार मेले में लगभग चार दर्जन युवाओं ने भाग लिया था।