मैनपुरी के बरनाहल विकासखंड क्षेत्र के दिहुली प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक और बच्चों ने सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ योजना के तहत एकता वन रेंज की स्थापना के लिए पौध रोपण का कार्य किया गया। गुरुवार विकासखंड क्षेत्र की दिहुली में एकता वन रेंज की स्थापना के लिए प्राथमिक विद्यालय दिहुली के अध्यापक और बच्चों ने लगभग 100 वृक्ष जिनमें 50 वृक्ष छायादार और 50 वृक्ष फलदार के रोपण का कार्य किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी शोएब आलम अंसारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और समुदाय को एक साथ लाना है ।वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पौधों की देखभाल और उनके महत्व के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी। इस मौके पर शिवम पाठक, राजेश कुमार, बहराम सिंह, ओमजीत सिंह, अजीत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।