मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव सोमवार यानि आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन करेंगे। तेजप्रताप के नामांकन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। वहीं प्रो. रामगोपाल यादव भी मैनपुरी पहुंच चुके हैं। उन्होंने मैनपुरी से बसपा के प्रत्याशी को लेकर बड़ा बयान दिया।