मैनपुरी। औंछा के श्री च्यवन ऋषि उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य यात्रा निकाली। यात्रा जसराना रोड और मैनपुरी रोड से बड़े उत्साह एवं देशभक्ति के साथ निकाली गई। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। यात्रा के दौरान कस्बे में देशभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।