मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मैनपुरी में रोड शो किया। ये पहली बार था जब किसी बड़े नेता ने शहर में रोड शो निकाला। सीएम योगी के स्वागत को लोग उमड़ पड़े। रास्ते पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। रोड शो के समापन पर योगी ने कहा कि परिवारवादी सपा को कांग्रेस के साथ गठबंधन की सजा दी जानी चाहिए।