मैनपुरी के बेवर में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर हरी में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी निरीक्षक द्वारा महिलाओं को कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने ग्रामीण महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 1076, एम्बुलेंस के लिए 102 डायल कर विषम परिस्थितियों में मदद मांगी जा सकती है।