फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जंगल में पुलिस की गो-तस्करों से मुठभेड़...दो के पैर में लगी गोली, 12 गिरफ्तार

अरुन पाराशर Updated Wed, 29 Oct 2025 07:19 PM IST

मैनपुरी के थाना घिरोर और औंछा पुलिस ने मंगलवार रात को गो-तस्करों की तलाश में जंगल में दबिश दी, तलाश के दौरान दो बार मुठभेड़ हुई। इनमें दो गो-तस्करों के पैर में गोली लगी, 10 अन्य साथियों को असलहा सहित गिरफ्तार किया गया। एसपी ग्रामीण ने रात भर ऑपरेशन को लीड किया। करीब 80 से अधिक गोवंश को मुक्त कराने में सफलता हासिल की। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि मंगलवार रात को घिरोर क्षेत्र में गो-तस्करों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली। इस सूचना पर वह थानाध्यक्ष घिरोर अनुज चौहान, प्रभारी निरीक्षक थाना औंछा और टीम के साथ गांव फाजिलपुर के जंगल में कॉम्बिंग करने के लिए पहुंचे। कुछ देर तलाश के बाद वहां कुछ गोवंश दिखाई दिए। पुलिस माजरा समझ पाती, तभी वहां मौजूद गो-तस्करों ने टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। गो-तस्करों की संख्या अधिक थी, वह इधर-उधर भागने लगे। इस बीच दो गो-तस्करों के पैर में गोली लगी, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर अपने नाम बाबू लाल निवासी गोबरिया बाव-कच्ची बस्ती थाना अनंतपुरा कोटा राजस्थान और शंकर निवासी शांतिनगर कोटा बताया। दोनों को अस्पताल भिजवाया, कुछ देर बाद दो अन्य साथियों मुकेश निवासी सुतड़ा धनेसर थान दाबी बूंदी राजस्थान और अजय निवासी कर्मकापुरा थाना रानू कोटा राजस्थान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। चारों के कब्जे से चार तमंचा कारतूस बरामद हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें