फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने के विरोध में उतरे लोग...सड़क पर बैठ किया प्रदर्शन, दो घंटे तक लगा रहा जाम

मैनपुरी के शहर मे स्टेशन रोड पर रविवार की सुबह सड़क चौड़ीकरण को लेकर पेड़ काटे जा रहे थे। इस दौरान करणी सेना के जिलाध्यक्ष अपने समर्थक व स्थानीय लोगों के साथ वर्षों पुराने पेड़ काटे जाने का विरोध करते हुए सड़क पर बैठ गए। जाम की सूचना पर एसडीएम, सीओ और अधिशासी अधिकारी माौके पर पहुंच गए। लोगों के विरोध के आगे अधिकारियों को पेड़ काटे जाने का काम रोकना पड़ा। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे से लगा जाम खोला। तब पुलिस ने मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें