मैनपुरी के नगरिया रजबाहे का अजीतगंज माइनर पक्की बन हुआ है।इस पक्के माइनर की सिल्ट की सफाई अभी तक मजदूरों के द्वारा फाबड़े से होती थी। इस वर्ष सिल्ट सफाई के ठेकेदार ने विभाग के अधिकारियों से साठगांठ करके जेसीबी से सिल्ट सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति कर दी गई। जेसीबी से पक्के माइनर की दोनों तरफ की पटरियों की ईंटें उखड़ गईं व पक्का माईनर जर्जर हो गया। इस वजह से खंदी कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई।