फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आजाद हिंद इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

मैनपुरी के करहल कस्बा स्थित आजाद हिंद इंटर कॉलेज में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रबंधक सत्यवान दुबे ने की। मुख्य अतिथि अखिलेश दुबे तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य बद्रीपाल रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। गीत, भाषण और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामकिशोर प्रेमी, एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट विजय सिंह यादव और चीफ ऑफिसर दिलशेर कुरील मौजूद रहे। शिक्षकों में अमरेश चंद्र विश्वकर्मा, दलवीर सिंह यादव, आशीष कुमार तिवारी और सुनील कुमार मिश्रा ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन अवधेश कुमार मिश्रा ने किया। महिला शिक्षिकाओं में गीता कुशवाहा, मनू बाला, सीता दुबे, सुशीला, रत्नप्रिया मिश्रा, रंजना यादव एवं रितु पांडे उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें