फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसडीएम पर गंभीर आरोप...अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, सार्वजनिक माफी की मांग पर अड़े वकील

Dhirendra Singh Updated Mon, 18 May 2026 02:20 PM IST

मैनपुरी के घिरोर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का 13 अप्रैल से कार्य कार्य बहिष्कार करने के साथ हड़ताल जारी है। जिसके चलते एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट के साथ नायब तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार करते हुए कार्य नहीं किया। जा रहा है। जिसके चलते अधिवक्ताओं ने डीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए एसडीएम द्वारा सार्वजनिक माफी मांगने के वाद कार्य पर लौटने का ऐलान किया है। सोमवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने नारे बाजी करते हुए डीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए अध्यक्ष हेमसिंह यादव ने बताया कि एसडीएम के चैंबर में 13 अप्रैल को अधिवक्ता प्रार्थना पत्र लेकर गए तो एसडीएम ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए अपने गार्डों को बुलाकर जेल भेजने की धमकी देते हुए चैम्बर से बाहर कर दिया था। कहा कोई भी अधिवक्ता चैंबर में नहीं आएगा। अगर आया तो तत्काल जेल भिजवा देंगे। जिससे आहत होकर इसके विरोध में वकील बुधवार से कार्य हड़ताल के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक उपजिलाधिकारी सार्वजनिक रूप से सभागार में आकर समस्त अधिवक्ताओं से माफी मांगे और अपनी गलती स्वीकार करे। अन्यथा की स्थित में तब तक कार्य बहिष्कार के साथ आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर सर्वेश यादव, राघवेन्द्र शाक्य, यतेन्द्र कुमार, अजय शाक्य,अभिनंदन यादव, दशरथ सिंह, मुकेश कुमार, योगेन्द्र यादव, विनय कुमार, रंजीत कुमार रानू, रवी यादव, अनिल नागर, अमित कुमार, अवनीश कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें