फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एएनएम की पिटाई, पोलियो दवा पिलाई गई थी; ये है पूरा मामला

मैनपुरी के भोगांव में पोलियो की दवा पिलाने गई एएनएम के साथ महिलाओं ने मारपीट कर दी। पुलिस ने एएनएम का चिकित्सीय परीक्षण करा कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को भी दी गई है। अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम पद पर तैनात प्रवेश कुमारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो के तहत वह घर-घर जाकर दवा पिला रही थीं। मोहल्ला नद्दाफान में दवा पिलाने पहुंची तो मोहल्ला की ही चांदनी पत्नी ईशाद ने पोलियो दवा पिलाने से मना करते हुए उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोपी उसे अपने घर के अंदर खींचने लगी। उसके साथियों ने उसे बचाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें