श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व बुधवार को मैनपुरी के बेवर में विभिन्न मार्गों से कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुनों पर बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए सड़कों से निकले। नीलकंठ महादेव मंदिर उत्तराखंड में शिवरात्रि पर धार्मिक अनुष्ठान के बाद भंडारा आयोजित किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान से पूर्व बुधवार को बेवर में निकाली गई कलश यात्रा में कई श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कलश यात्रा में बम-बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई दी। बालकराम, विनायक कुमार, राज कुमार सिंह, देव कुमार सिंह मौजूद रहे।