फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे पर पलटा कंटेनर, शीशा तोड़कर केबिन से बाहर निकाला चालक

मैनपुरी के बेवर में सोमवार दोपहर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर ग्राम कपिल मुनि करपिया के सामने अलीगढ़ जा रहा धान की भूसी से लदा कंटेनर पलट गया। भोगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमौरा निवासी चालक विकास बिहार के पटना से धान की भूसी लादकर अलीगढ़ जा रहा था। दोपहर लगभग तीन बजे के करीब ग्राम करपिया के सामने आगे आए वाहन को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लेने से संतुलन बिगड़ गया। इससे कंटेनर हाईवे पर डिवाइडर की ओर पलट गया। आसपास के लोगों ने दौड़कर चालक विकास को शीशा तोड़कर केबिन से बाहर निकाला। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को साइड कराकर ट्रैफिक सुचारू करा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें