मैनपुरी के घिरोर में विकास खंड कार्यालय से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ब्लाॅक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष यतीन्द्र जैन के नेतृत्व में हुआ। मंगलवार सुबह 11 बजे से शुरू होने के बाद यात्रा ब्लाॅक परिसर से मेन बाजार, डालगंज, बस स्टैंड से गोलचक्कर से मुड़ने के बाद ब्लाॅक परिसर पर संपन्न हुई। यहां मिष्ठान्न वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजीव बघेल, पिंकू चौहान, रामप्रताप सिंह, टीटू यादव, राहुल यादव, वैभव परमार, राजेन्द्र शाक्य, आदित्य चौहान,राजू वर्मा,आदि लोग उपस्थित रहे।