फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू पदाधिकारियों ने साैंपा ज्ञापन, बीडीओ से की ये मांग

मैनपुरी के घिरोर में भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को खंड विकास कार्यालय पहुंचकर व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, मंडल महासचिव रंजीत कुमार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ नवनीत कुमार को ज्ञापन सौंपा है। इसमें बताया गया कि विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में अधिकांश पंचायत सहायक अपने पंचायत घर में नहीं बैठ रहे हैं। इससे किसान परेशान रहते हैं। साथ ही अन्य किसानों की समस्याओं का भी जल्द समाधान करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें