मैनपुरी के करहल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन 25 जनवरी को होगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली मोटामल महाराज मंदिर से शुरू होकर तपा की नगरिया, तहसील तिरारा, थाना रोड, सुभाष गेट, किशनी चौराहा होकर किरथुआ तिराहे पर पहुंची। शुभारंभ डॉ. केशव सिंह यादव ने किया। हिंदू सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण लोगों को दिया गया। लाल सिंह वर्मा, दिव्यांशु पांडेय, सचिन वर्मा, शैलेंद्र यादव, अनिल तिवारी, विमलेश पांडेय, किशन दुबे, विवेक कुमार, सुभाष तिवारी मौजूद रहे।