मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव की 23वें चक्र की मतगणना पूरी हो चुकी है। सपा के तेज प्रताप यादव 19 हजार 348 वोटों से आगे हैं। अब तक उन्हें 79666 मत मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 60 हजार 318 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को 5690 मत मिले हैं।