समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं मैनपुरी से प्रत्याशी डिंपल यादव ने गुरुवार को सैफई में शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान उन्होंने उपचुनाव में समर्थन मांगा। इस मुलाकात के बाद पसीजे शिवपाल ने भावुक अपील करते हुए डिंपल को जिताने का आह्वान किया। सूत्र बताते हैं कि वार्ता के दौरान अखिलेश ने चाचा शिवपाल से साथ आने की बात कही। कुछ और मुद्दों पर भी बात हुई। करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद अखिलेश और डिंपल मैनपुरी के लिए रवाना हो गए। मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया।