शहर की ऑफीसर्स कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।