फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: नीट छात्रा दुष्कर्म मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, सभी नामजद हुए सलाखों के पीछे

प्रसून शुक्ला Updated Mon, 25 May 2026 03:18 PM IST

महोबा शहर में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाने और चोट पहुंचाने के आरोप हैं। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। मध्यप्रदेश के छतरपुर जनपद के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती महोबा शहर में किराये पर कमरा लेकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 30 अप्रैल को वह लाइब्रेरी से घर लौटते समय लापता हो गई थी। करीब 16 दिन बाद पुलिस ने युवती को बरामद किया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसे प्रताड़ित किया गया। मामले में पुलिस ने पहले छतरपुर के पठा लवकुशनगर निवासी अंकित, संतराम समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी बीच युवती का शादी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। साथ ही उच्च न्यायालय में संयुक्त याचिका दायर किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी। हालांकि पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर अपहरण, दुष्कर्म समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई जारी रखी। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटना में शामिल दो अन्य आरोपी हल्लू उर्फ अजेश और मोहित श्रीवास निवासी पठा को पसवारा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें