फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: रामजानकी मंदिर से चोरी मूर्तियां बरामद, तीन इनामिया अपराधी गिरफ्तार

थाना अजनर के सेलापुरवा गांव स्थित रामजानकी मंदिर से चोरी हुईं भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियों को पुलिस ने बरामद किया है। घटना में शामिल 25-25 हजार के तीन इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। एक दिन पहले इस मामले में दो आरोपियों को मूर्तियों के धनुष के साथ पकड़ा गया था। मूर्तियों के बरामद होने से रामभक्तों ने खुशी जताई है। रामजानकी मंदिर सेलापुरवा के पुजारी रमेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 28 फरवरी की सुबह जब वह पूजा करने मंदिर पहुंचे तो गर्भगृह से भगवान राम, लक्ष्मण और जानकी की मूर्तियां गायब थीं। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन करके तथ्य जुटाए। स्थानीय लोगों ने इस वारदात के बाद गुस्से का इजहार किया तो वहीं थाना पुलिस ने टीमों का गठन करके सुराग लगाना शुरू किया। इसमें मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुरवा पनवाड़ी गांव में बने पार्क के पास से हल्लू अहिरवार व भगवानदास रैकवार को पकड़ा। इन आरोपियों के पास से चोरी गई मूर्तियों के दो धनुष पुलिस ने बरामद किए थे। पूछताछ के दौरान हल्लू और भगवानदास ने पुलिस को बताया था कि बमरारा निवासी सचिन राजपूत, जीतेंद्र राजपूत व श्याम सुंदर भी इस वारदात में शामिल थे। पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी और इन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने तीनों इनामी आरोपियों को गांव के पंचायत सचिवालय के पास से गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी गईं मूर्तियां बरामद कर ली गई हैं। बरामद मूर्तियों की कीमत करीब 2.40 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें