फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: कमर तक पानी, सिर पर बैग रखकर निकले बच्चे

जैतपुर में बुधवार की दोपहर आधा घंटे की बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नालों व नालियों की सफाई न होने से कई मोहल्लों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। स्कूल से छुट्टी होने पर घर लौटे बच्चे सिर और कंधे पर बैग रखकर कमर तक पानी से होकर घर पहुंचे। लोग प्रशासन को कोसते नजर आए। कस्बे के मोहल्ला गैंगवापुरा की स्थिति सबसे खराब रही। बारिश के चलते घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को हजारों का नुकसान हुआ। स्कूली बच्चे भी जलभराव के बीच निकलते नजर आए। अभिभावक रामप्रताप, दिनेश, देवीदीन आदि का आरोप है कि पांच साल से नाले-नालियों की ठीक से सफाई नहीं हुई। ऐसे में जरा सी बारिश में मोहल्ले तालाब बन जाते हैं। एडीओ पंचायत कमलेश अनुरागी का कहना है कि नियमित सफाई के निर्देश दिए गए है। जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें