फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस अभिरक्षा में युवक ने दीवार का प्लास्टर उखाड़ गला रेता, गंभीर

थाना अजनर के एक गांव से छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पूछताछ के लिए थाने लाए गए आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में जान देने की कोशिश की। लघुशंका के बहाने बाथरूम में दीवार का प्लास्टर उखाड़कर हाथ में कई बार हमला किया और गला रेता। आरोपी को लहूलुहान देख पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। थाना अजनर के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती इंटरमीडिएट की छात्रा है। 28 फरवरी को गांव का ही कल्लू छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया था। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने छात्रा को दिल्ली से खोज लिया। सोमवार की दोपहर 12 बजे पुलिस आरोपी कल्लू को पूछताछ के लिए अजनर थाने लाई। कुछ देर बाद युवक ने लघुशंका जाने की बात कही। एक पुलिसकर्मी उसे बाथरूम ले गया। आरोपी ने अंदर से दरवाजा बंदकर दीवार का प्लास्टर उखाड़ लिया और गले व हाथ में हमला कर जान देने की कोशिश की। कुछ समय लगने पर जब आरोपी बाहर नहीं निकला तो पुलिस ने गेट की कुंडी तोड़कर देखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें