फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्य सचिव व उद्यान मंत्री ने सिंचाई स्प्रिंकलर परियोजना का शिलापट खोलकर किया शुभारंभ

महोबा जिले के भटेवराखुर्द गांव में प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करने शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे। पंप हाउस के निरीक्षण में डेमो के दौरान बिजली जाने से स्प्रिंकलर सिस्टम बंद हो गए। इससे मुख्य सचिव भड़क गए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। 15 मिनट बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। मुख्य सचिव व उद्यान मंत्री ने स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना का बारीकी से निरीक्षण करते हुए नक्शे के माध्यम से पूरी जानकारी ली। स्प्रिंकलर सिस्टम के साथ पंपों को चलाने के लिए लगाए गए सोलर पावर प्लांट को भी देखा। अफसरों ने बताया कि पंप हाउस में चार बड़े पंप लगाए गए हैं। वह बिजली से चलते हैं। निरीक्षण के दौरान बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से डेमो के लिए लगा स्प्रिंकलर सिस्टम बंद हो गया। इस पर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई। उन्होंने पूछा कि पंप हाउस चलाने के लिए बड़ा सोलर पावर प्लांट लगाया गया है, यह क्यों चालू नहीं हुआ। तब अफसरों ने बताया कि सोलर पावर प्लांट को पावर ग्रिड से नहीं जोड़ा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें