फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महोबा हाईवे पर बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत, पांच घायल

कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा श्रीनगर के पास तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। यह हादसा चालक को झपकी आने से हुआ। मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के कस्बा नौगांव निवासी पवन राजपूत (35) अपने दोस्तों के साथ बोलेरो से प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने गए थे। सभी लोग कार से वापस गांव जा रहे थे। तभी बृहस्पतिवार सुबह चार बजे हाईवे पर कस्बा श्रीनगर के पास चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इससे पवन राजपूत की मौके पर मौत हो गई, जबकि पुष्पेंद्र राजपूत (30), महेश पटेल (28), रेखा, संगीता शर्मा व हरवंश पाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें