मोहल्ला सत्तीपुरा में दिनदहाड़े झगड़े के बाद पति ने पत्थर से कूचकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मकान में बाहर से ताला लगाकर बच्चों समेत फरार हो गया। रविवार की शाम पड़ोसियों की सूचना पर अपर एसपी वंदना सिंह, सीओ दीपक दुबे और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।