बलिया नाला पुल में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बलिया नाला पुल में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने और आसपास से गुजर रहे लोगों ने नाले में शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना नगर चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर चौकी प्रभारी विजय गोंड पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।