श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर धरमौली गांव के प्राथमिक विद्यालय डुमरी के पास शनिवार की भोर में टहलने निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को सीएचसी परतावल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।