जिला अस्पताल में सोमवार को बरसात होने के बाद मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई। ओपीडी में मरीज डॉक्टर को दिखाने के लिए बैठे रहे। पर्ची काउंटर पर पर्ची कटवाने के लिए लंबी कतार लगी रही।डॉक्टर रंजन मिश्रा ने बताया कि बारिश होने के बाद मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।