जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को ईवीएम एवं वीवीपैट के भण्डारण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत कलक्ट्रेट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम वेयरहाउस/गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा आदि की जानकारी ली।