श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल स्थित कुर्मी टोला में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्यारह हजार वोल्ट क्षमता वाले विद्युत पोल में अचानक करंट उतर आने से उसकी चपेट में आए 13 वर्षीय किशोर की हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दिया है।