महराजगंज के नौतनवा स्थित राजीव गांधी कॉलेज आफ फार्मेसी में रविवार को साप्ताहिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कॉलेज के प्रबंधक डा. अजीत मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की होड़ दिखी। खिलाड़ियों ने खेल के माध्यम से शारीरिक चेतना के प्रति सभी को जागरुक किया।