सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर पर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर केपी सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया। डॉक्टर रोमा गुप्ता ने बताया कि 42 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया है।