श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर स्थित रामपुर मोड़ पर सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती है। वर्तमान में सड़क पर रखी गई गिट्टी बालू से और भी खतरा बढ़ गया है। आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहें हैं। उक्त स्थान पर मार्ग दुर्घटना में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है।