नौतनवा क्षेत्राधिकारी कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख नौतनवा व उनके सहयोगी विवाद के एक मामले को लेकर बातचीत कर रहे थे। बातचीत सुलह समझौते के बीच की थी। इसी बीच अचानक दोनों पक्षों की तरफ से तेज आवाज में लोग दबाव बनाने लगे। सीओ दोनों पक्षों को समझाते रहे। काफी देर तक दोनों के पक्षों के बीच तेज आवाज में बातचीत होती रही। इसी बीच सीओ अपनी सरकारी टोपी सिर से नीचे उतार टेबल पर रख दोनों पक्षों को समझाते दिखे।