प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर आखिरी शाही स्नान है, जिसमें देश के साथ-साथ पड़ोसी मुल्क नेपाल से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर डीजीपी के आदेश पर पूरे यूपी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। भारत नेपाल सोनौली सीमा पर तैनात एसएसबी और पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद दिख रहे हैं। नेपाल से हर आने जाने वालों लोगों की तलाशी ली जा रही है। उनके सामानों की जांच की जा रही है आई कार्ड चेक किया जा रहे हैं।