मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर मैरिज हाल में क्रास बॉर्डर ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर चर्चा हुई। मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता करने पर जोर दिया गया। 66 वाहिनी कमांडेंट जगदीश धाबाई ,पूर्वाचल ग्रामीण संस्थान गोरखपुर सजी जोसफ यूनिसेफ के शैलेश प्रताप सिंह,क्षेत्रत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी, असिस्टेंट कमांडेंट 22 वाहिनी सी विवेक ने संयुक्त रूप गोष्ठी का शुभारंभ किया।