हर्रैया बभनान रोड पर आईटीआई के सामने कार हादसे में जान गंवाने वाले पैकोलिया थाने पर तैनात उपनिरीक्षक हरि नारायण मिश्र (59) के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइंस लाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एसपी अभिनंदन, एएसपी ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने रीथ लेइंग के बाद अर्थी को कंधा दिया। बाद परिवार के लोग शव लेकर पैतृक निवास के लिए रवाना हुए। इस दौरान सभी पुलिस कर्मी शोक में डूबे रहे।