जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की प्रगति का जायज़ा लेने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा शेष फरेंदा और हरदी डाली में डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से एसआईआर फॉर्म जमा कराने की स्थिति की जानकारी ली। संवाद के दौरान हरदी डाली निवासी 105 वर्षीय राजमणि मिश्रा ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उन्होंने भी अपना एसआईआर फॉर्म जमा कर दिया है। जिलाधिकारी ने उनको धन्यवाद देते हुए कहा कि आप जैसे जागरूक मतदाता लोकतंत्र का आधार हैं।