फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय ट्रक चालकों का धरना, माल नहीं उतरे तो वापसी की मांग

रोहित सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 07:07 PM IST

बुधवार शाम बेलहिया सीमा पर मालवाहक ट्रक चालकों ने धरना प्रदर्शन किया। नेपाल भंसार (कस्टम) कार्यालय में कई दिनों से फंसे ट्रकों के चालकों ने मांग की कि या तो उनके मालवाहकों से सामान उतार दिया जाए, या ट्रकों को भारत वापस लाने की अनुमति दी जाए। नेपाल पुलिस ने चालकों को सीमा के अंदर लगभग 500 मीटर दूर हटाकर धरना देने के लिए कहा और वहां से उन्हें जबरन हटाया गया। करीब दो घंटे तक चला यह धरना शांतिपूर्ण रहा। इसके बाद सभी ट्रक चालक वापस नेपाल भंसार परिसर लौट गए और अपनी-अपनी ट्रकों में चले गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें