बरगदवा थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव में शौचालय गई 65 वर्षीय जुगलावती देवी के गले व कलाई पर अज्ञात लोगोें ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि थाना बरगदवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेमरहना में रात्रि के समय एक महिला पर किसी व्यक्ति के द्वारा चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रकरण के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है।