चिऊटहा स्थित कान्हा गौशाला में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में साफ-सफाई व्यवस्था, पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता, गुड़ वितरण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं गौमाताओं को गुड़ खिलाकर स्नेह प्रकट किया। निरीक्षण के समय अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आलोक कुमार मिश्रा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने गौशाला प्रबंधन को साफ-सफाई और पशु देखभाल में और बेहतरी के निर्देश दिए।